BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 11:30 am
REPORT : परिषद सभाकक्ष में हुआ नगर परिषद मनासा का साधारण सम्मेलन, 13 प्रस्तावों पर लगी मंजूरी की मुहर, इस बार सात दिनों तक मनाया जाएगा यह उत्सव, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर परिषद मनासा का साधारण सम्मेलन दिनांक 26/09/2024 को दोहपर 3ः00 बजे परिषद सभा कक्ष में आहुत किया गया। उक्त बैठक में कुल 13 प्रस्ताव रखे गए थे। जिसमें सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किए गए। नगर गौरव दिवस जो कि दशहरा पर्व पर मनाया जाता है। इस बार यह उत्सव 7 दिवस का मनाया जाएगा। यह निर्णय परिषद की बैठक में लिया गया। 
इस पर अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उपस्थित सभी पार्षदगण ने अपनी सहमति दी। 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व नगर गौरव दिवस मनाया जाएगी। इसी दिन से 7 दिवसीय दशहरा पर्व शुरू होगा। जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन 12 अक्टूबर को रावण दहन और आतिशबाजी होगी। 13 अक्टूबर को स्थानिय स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। 14 अक्टूबर को कामेडीयन नाइट का आयोजन होगा। 15 अक्टूबर को कवि सम्मेलन होगा। 16 को बालीवुड नाइट का आयोजन होगा। 17 को भव्य भजन संध्या रहेगी। 18 को स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान वाल्मिकी जयंती पर दशहरा मंच पर सफाई मित्रों का भी सम्मान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE