खनियाधाना। जिला शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में विकासखंड खनियांधाना में पीएम श्री विद्यालयों के क्रम में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया इसी क्रम में जांच दल अधिकारी एपीसी मुकेश पाठक बीआरसीसी खनियांधाना संजय भदौरिया इंजीनियर आत्माराम पचोरी के द्वारा पीएम श्री नंबर 1 खनियांधाना का निरीक्षण किया गया जांच अधिकारी एपीसी मुकेश पाठक द्वारा बताया गया कि पीएम श्री नंबर 1 खनियांधाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान में अनेक खामियां देखने को मिली जैसे कैश बुक संधारित न होना लोक शिक्षण संचनालय द्वारा पीएम श्री विद्यालयों हेतु जो राशि जारी की गई थी उनमें पीएम श्री योजना अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की भी जांच की गई के विभिन्न मदो के तहत जो राशि विद्यालयों के लिए जारी की गई उस राशि का मदवार सदुपयोग हुआ या नहीं यह भी जांच का विषय रहा इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एपीसी मुकेश पाठक ने बताया कि खनियांधाना नंबर 1 पीएम श्री विद्यालय में राशि का सदुपयोग होना नहीं पाया गया कैश बुक भी संधारित नहीं मिली हमारे द्वारा प्राचार्य को तीन दिवस के अंदर इन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया है।