BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 2:46 pm
KHABAR : एम के पोंडा कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा शिविर आयोजित, स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। एम के पोंडा कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024 थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्राम के मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।


इसी कड़ी में गुरुवार को कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत कुकटीपुरा में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत की सरपंच रंजू राकेश साहू और शासकीय विद्यालय, कुकटीपुरा के प्राचार्य अगस्त्य सैकड़ा उपस्थित रहे। हुआ।


इस शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत में जागरूकता फैलाने के लिए रैली, वृक्षारोपण, और नुक्कड़ नाटक किया। रैली का नेतृत्व द्वितीय वर्ष की छात्रा सानिया उद्दीन दल प्रमुख और तृतीय वर्ष के छात्र जैद खान स्वच्छता जागरूकता लीडर ने किया, जिससे ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।


सरपंच रंजू राकेश साहू और स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण किया। बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र अमित कुशवाह ने वृक्षों के महत्व पर भाषण दिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली।


कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अनुराग भरत ने ग्रामवासियों और विद्यालय के विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनाने और प्लास्टिक पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के बैग का उपयोग करने का आग्रह किया। इस पहल ने सभी में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE