BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 3:41 pm
KHABAR : पश्चिमी क्षेत्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न, 06 जिलों के 47 छात्र-छात्राओं ने लगाया निशाना, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय भाडली खरगोन में जनजातीय कार्य विभाग की पश्चिमी क्षेत्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। सहायक आयुक्त जनजातीय प्रशांत आर्या के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में धार, झाबुआ, बड़वानी, रतलाम, अलीराजपुर व खरगोन जिले के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अत्याधुनिक कमानों से टारगेट पर निशाना लगाकर अपना स्थान शॉलेय राज्य प्रतियोगिता के लिए सुरक्षित किया है। 


सर्वप्रथम उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक संचालक एबी गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आज खेलों में नौकरी एवं उन्नति के कई अवसर उपलब्ध है। शासन द्वारा खेलों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतियोगिता के प्रतिवेदन का वाचन जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्विन गुप्ता ने किया एवं प्राचार्य श्रीवास्तव ने सभी कोच मैनेजर का स्वागत कर पधारने हेतु आभार माना। सहायक आयुक्त आर्य ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें और जिले के साथ विभाग का नाम रोशन करें।


3 लाख तक के हैं कमान
उक्त प्रतियोगिता में इंडियन ग्राउंड में जो कमान उपयोग की जाती है वह 40 हजार रुपये से प्रारंभ होती है। जिनके तीर 250 रुपये का एक आता है। दूसरी प्रतियोगिता रिकर्व बो से होते है जो 3 लाख का आता है और इसका कार्बन फाइबर एरो 2500 से 3000 तक रुपये का एक आता है। निशाना 30 मीटर, 50 मीटर एवं 70 मीटर की दूरी से लगाया जाता है ।प्रतियोगिता में चयनित छात्रा शालेय राज्य प्रतियोगिता नर्मदापुरम में 28 सितंबर 2024 को आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE