मंदसौर। दिनांक 24/09/2024 कलेक्टर अदिति गर्ग जिला मंदसौर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी नारायण सिंह चंद्रावत के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सीतामऊ उपखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम नाहरगढ़ मे पोस्ट ऑफिस के सामने संजय सेठिया की मामा मोबाईल शॉप पर छापेमार कार्यवाही करते हुए 20 नग घरेलू गैस सिलेंडर तथा 06 नग व्यवसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से बिना दस्तावेज के भण्डारण करने के कारण जब्त किए गए। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रघुराज सिंह डोडिया तथा सहयोगी दल मौजूद रहे।