BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 4:24 pm
KHABAR : किसान संगठन का 1 अक्टूबर को आंदोलन, कृषि मंत्री कंसाना बोले- दर को लेकर किसानों को नहीं कांग्रेस को आपत्ति, खाद कालाबाजारी पर दिग्विजय से मांगे सबूत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसान संघ समेत अन्य किसान संगठनों ने 6 हजार प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन खरीदी को लेकर 1 अक्टूबर को आंदोलन का ऐलान किया है। मामले को लेकर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा कि-हमारी सरकार ने 4892 प्रति क्विंटल सोयाबीन निर्धारित किया है। एक पत्र पर केंद्र सरकार ने खरीदी की राशि बढ़ाई है। अभी 300 रुपए बढ़ाए और कितना बढ़ा दे सरकार। कहा कि- किसानों को आपत्ति नहीं है, कांग्रेस को आपत्ति है, कांग्रेसी किसानों को बरगला रहे हैं। मैं किसान भाइयों से आग्रह करता हूं कि इनकी बातों में न आए। कांग्रेसी किसान की आड़ में राजनीति कर रही है।


दिग्विजय सिंह के खाद की कालाबाजारी के संबंध में कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने पलटवार किया है। कहा कि- दिग्विजय सिंह के सभी आरोप निराधार है। खाद में कहीं कालाबाजारी नहीं है। यदि प्रदेश में कालाबाजारी है तो सबूत दे दिग्विजय सिंह।सरकारी एजेंसी ही खाद से संबंधित काम कर रही है। कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। खाद बीज को लेकर कल मुख्यमंत्री के साथ बड़ी बैठक हुई है। सरकार खुद निगरानी कर रही है। खाद बीज को लेकर हमारी पूरे प्रदेश पर नजर है।मुख्यमंत्री का निर्देश एक परसेंट भी कहीं कालाबाजारी हुई तो हो सख्त कार्रवाई होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE