BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 4:29 pm
KHABAR : नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्राचीन शक्ति माता मंदिर पर भव्य तैयारी, प्रतिदिन अलग अलग प्रकार के होंगे आयोजन, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

भौरासा। नगर भौरासा में नवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रहीं हैं नगर के प्राचीन शक्ति माता मंदिर पर नवरात्रि में प्रतिदिन अलग अलग प्रकार के आयोजन समिति द्वारा किए जाते हैं वही नवरात्रि में दूर दूर से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रतिदिन होने वाले आयोजन में पहले दिन बालकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता की जायेगी जिसमें पुरुस्कार वितरण सविता सोनी (मुख्य नगर पालिका अधिकारी भौरासा) द्वारा दिया जायेगा, दूसरे दिन माता का जागरण भजन संध्या भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भव्य भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। वही भजन संध्या में हनुमान जी, राधाकृष्ण, भोलेनाथ व मां कालिका की विशेष सजी हुई झांकी रहेगी जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता चंद्रशेखर मालवीय रहेंगे। वहीं संस्था श्री बाबा भवरनाथ के द्वारा केसरिया दूध का वितरण किया जायेगा। तीसरे दिन बालिकाओं व महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रहेगी जिसमें पुरस्कार वितरण वेदप्रकाश ठाकुर एवं विनोद चौहान द्वारा दिया जायेगा। वही जेएमडी मार्केट भौरासा द्वारा खिचड़ी का वितरण किया जायेगा। वही चौथे दिन विराट कवि सम्मेलन रहेगा जिसमे मुख्य अतिथि देवास शाजपुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,सोनकच्छ क्षेत्र के विधायक डॉ राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष ठा. राजेंद्र सिंह राजपूत वही कवि सम्मेलन के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी,उपाध्यक्ष ठा. जय सिंह राणा रहेंगे। पांचवे दिन गरबा प्रतियोगिता होगी जिसमें नगर के गोल्डन क्लब मां अन्नपूर्णा चौक भौरासा,जेएमडी गरबा मंडल भौरासा, महाकाली गरबा मंडल संत सुलसी मार्ग भौरासा, श्री रानी अवंतिका लोधी गरबा मंडल भौरासा, अम्बिका गरबा मंडल छिपापूरा भौरासा गरबा जिसमें मुख्य अतिथि सज्जन सिंह वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री रहेंगे वही प्रति गरबा मंडल को पुरस्कार वितरण प्रमोद कुमार द्विवेदी (एडवोकेट इंदौर) प्रदेश काग्रेस प्रवक्ता म. प्र. व राजेंद्र यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिया जायेगा। छटे दिन प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें पुरुस्कार वितरण राशन एंड ग्रुप भौरासा की और से दिया जायेगा। वही सेवफल का वितरण कन्हैयालाल खाटवा एवं राजेंद्र यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। वही सातवे दिन नींबू रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जिसमे पुरुष्कार वितरण जेएमडी ग्रुप की और से किया जायेगा, वही नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE