नीमच। भाजपा पार्षद दल द्वारा एसपी कार्यालय पर कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस पार्षद व नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति द्वारा विगत दिनों हुई परिषद की बैठक व समाचार पत्रों में भाजपा पार्षदों को गुंडा कहकर संबोधित किया गया था। इस संदर्भ में भाजपा पार्षद दल के धर्मेश पुरोहित, शशि कुमार कल्याणी, आलोक सोनी, रूपेंद्र लॉक्स, अरुण प्रजापति ओर रामचंद्र धनगर एसपी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद नीमच का विशेष सम्मेलन दिनांक 13/09/2024 को पुरानी नगर पालिका के हॉल में संपन्न हुआ।
बैठक के पश्चात पार्षद योगेश प्रजापति द्वारा परिषद हॉल से निकलने पर उपस्थित प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया में दिये गये बयान में भाजपा के पार्षदों को गुंडा कहकर मानहानि कारक शब्दों का उल्लेख किया गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि निरंतर परिषद की बैठको में योगेश प्रजापत पार्षद के कर्तव्यों के निर्वहन में दूराचरण करते हैं। ज्ञापन में भाजपा पार्षद दल ने मांग की है कि पार्षद योगेश प्रजापति द्वारा मिडिया मे निरंतर रूप से दिये जा रहे सार्वजनिक बयान से नगर पालिका नीमच के भाजपा पार्षदगण की सामाजिक तथा राजनैतिक छवि व प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। जिसके लिए उनके खिलाफ वैधानिक तथा दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।