खातेगांव। नगर खातेगांव बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा गौ माता की रक्षा को लेकर शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा की 24 घंटे के अंदर अगर हमारी मांगे नहीं सुनी गई तो हमारे द्वारा धरना प्रदर्शन, आंदोलन, चक्का जाम आदि किया जावेगा, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी, उनका कहना है पिछले कुछ दिनों में 45 गौ माता एक्सीडेंट में एवं इलाज के अभाव में गाय मृत हो चुकी है ।उनका कहना है हमारे द्वारा पहले भी तीन चार बार आवेदन निवेदन एवं ज्ञापन प्रशासन को दे चुके हैं, लेकिन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।जिसके चलते आज हमारे द्वारा नगर के प्रमुख मार्गाे से शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाली गई एवं बस स्टैंड बजरंग मंदिर पर हनुमान चालीसा पढ़कर एसडीएम प्रिया चंद्रावत को सोपा ज्ञापन।