BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 6:05 pm
KHABAR : शारदीय नवरात्र महापर्व को लेकर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे आवरी माता जी मन्दिर पर, लिया जायजा, पढे़ भगत मागरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। शक्ति की भक्ति का महापर्व नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र आगामी दिवस 3 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाला है। वैसे इस पावन पवित्र पर्व को लेकर फिलहाल आवरी माताजी मंदिर पर मंदिर समिति द्वारा कोई तैयारी शुरू नहीं की है। शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर एसडीएम डॉ ममता खेड़े, तहसीलदार नवीन गर्ग, पटवारी नरेन्द्र योगी, पटवारी हिमांशु तिवारी, पटवारी दीपक बसेर ने आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के दिव्य दर्शन कर जायजा लिया और मन्दिर पर लकवाग्रस्त रोगियों से रुबरु उनके दुःख दर्द के हाल-चाल पूछे। 


मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, कोषाध्यक्ष नरेश पाटीदार, दशरथ माली,भगत मांगरिया,कारुलाल परमार, मांगीलाल रावत,चोकीदार छगन लाल परमार, पटवारी सहायक कलाम चूडीगर सहित कई वरिष्ठ लोग विशेष रूप से मौजूद थे। एसडीएम डॉ ममता खेड़े ने शारदीय नवरात्र पर्व पर कार्यक्रम के मामले में जानकारी ली। समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन ने बताया कि इस नवरात्र में सिर्फ नौ दिनों तक हवन-पूजन और जाप चलते हैं और नवरात्र के नवमी को हवन पूजन कर महाप्रसाद वितरण की जाती है। इस नवरात्र में मेले जैसा कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाते हैं। आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में मां जगदम्बा के दिव्य दर्शन करने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ ज़रुर उमड़ती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE