सिंगोली। कस्बा स्थित शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। शुक्रवार शाम इस आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के तहत विगत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ष्स्वच्छता ही सेवाष् विषय पर आधारित स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय में भी राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।शुक्रवार को विद्यार्थियों ने रैली के रूप में ग्राम हरिपुरा में जाकर स्वच्छता ही सेवाष् विषय पर आधारित स्वच्छता का संदेश देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारी स्टॉफ सहित अन्य कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।