शाजापुर। मक्सी में बुधवार रात हुए विवाद के तीसरे दिन भी हालत सामान्य हो चुके हैं। विवाद के दहशत के चलते नगर के तीसरे दिन भी सभी बाजार बंद रहे। वहीं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर की लगभग सभी शिक्षण संस्थाएं भी बंद रही। इस विवाद में आठ लोग घायल हुए थे। जिसमें एक की मौत हो चुकी है। वही 7 लोग घायल है। मामले पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है एवं भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।