चित्तौड़गढ़। शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की चित्तौड़गढ़ उपशाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उपशाखा महामंत्री राजूलाल तेली ने बताया कि प्रदेश और जिला कमेटी के आदेशानुसार उपशाखा अध्यक्ष गणेश उनियारा ने चितौड़गढ़ उप शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
उपशाखा अध्यक्ष गणेश उनियारा ने बताया कि उपाध्यक्ष हंसराज खलवा, सत्यनारायण जाट, गुलाब मीणा, पूजा वैष्णव, निशा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश पूनिया, शंभुलाल जटिया, मुकेश मीणा, प्रीति खटीक, प्रवक्ता गोरधन लाल आचार्य, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, सभाध्यक्ष नरेश कुमार, उप सभाध्यक्ष दिनेश कुमार पालेर, महामंत्री राजूलाल तेली, संयुक्त मंत्री गौरव शर्मा, हनुमान गुप्ता, अर्पित जैन, शीतल कुमारी, संगठन मंत्री पिंटू कुमार, रामेश्वर लाल, हेमेंद्र जांगिड़, रमेश कुमार यादव, पारुल शर्मा, चेतना वैष्णव, उमराव कंवर, ममता चारण, अंतिमा पांडिया, मंजू चौधरी को मनोनीत किया गया।
सभाध्यक्ष नरेश ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नवनियुक्त प्रवक्ता गोरधन आचार्य ने बताया जी शीघ्र ही कार्यकारिणी का शपथ गृहण समारोह का आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक, जिला अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी, जिला महामंत्री गोपेश कोदली, जिला प्रवक्ता अनिल बारेसा ने सदस्यता अभियान हेतु सदस्यता डायरी का भी विमोचन किया। नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत जिला कमेटी और प्रदेश कमेटी द्वारा उपरना ओढ़कर किया गया।