चित्तौड़गढ़। 19 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिंद जिंक विद्यालय के छात्र वत्सल चोखड़ा नेे कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 7.5 अंक के साथ लगातार आठ राउंड जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त कर राजस्थान टीम को प्रथम स्थान दिलाया। खेल प्रभारी विजय राव व अंकित खरब ने बताया कि अब वत्सल चोखड़ा 19 वर्षीय राष्ट्ीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय की प्रचार्या डॉ. बिंदु नायर व उप प्रचार्य नरेश नूनिया व समस्त स्टॉफ ने वत्सल को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया।