BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 6:45 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने नौगांवा ग्राम पंचायत मे रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान, अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओ प्रमाण पत्र देकर  किया सम्मानित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौरगढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने डूंगला पंचायत समिति के नौगांवा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल, जन सुनवाई में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


बच्चों ने जिला कलेक्टर से पूछा कि हमें भी आप कि तरह बनना इसके लिए क्या करना चाहिए, इस पर जिला कलेक्टर ने  जवाब दिया  कि में भी आपकी तरह सरकारी स्कुल में ही पढ़ाई कि और इस मुकाम तक पंहुचा।


जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहकि वे बच्चों को उनके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे एवं बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए काम करेंगे। जिला कलेक्टर  ने बच्चों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल, जन सुनवाई में आये 40  परिवादों को  एक-एक कर सुना, जिसमें गांव में दो भैसों कि करंट से मुर्त्यु हो गई जिस पर संबधित अधिकारी ने कहा कि कुछ ही दिनों में मुवावजा मिल जायेगा, राज्य सरकार से स्वीकृति मिल गई।


जिला कलेक्टर ने गांव में स्कूल तथा आस पास हो रहे अतिक्रमण के लिए तहसीलदार को निर्देश दिये एवं दो दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  जनसुनवाई में  बिजली कि समस्या लेकर आई 95 वर्षीय धापू बाई के चार साल से बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है फिर भी बिजली का बिल आ रहा है जिस पर जिला कलेक्टर ने सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का तुरंत समाधान करे।


इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन चालू करने, सी. सी. सड़क, नालिया निर्माण,परमेश्वर पूरा में पुलिया बनाने, गुर्जर मोहल्ले में पानी की टंकी भरने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, नया आंगनबाडी भवन बनाने, गांव में रोड लाइट लगाने, बच्चों के लिए खेल मैदान,  प्रधानमंत्री आवास की मांग, 
पत्थर गढ़ी, रास्ता खुलवाने सहित विभिन्न विभागों के परिवादों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


इस दौरान अति. मुख्यकार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी ईश्वर लाल, तहसीलदार, विकास अधिकारी, सरपंच, सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE