BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 6:49 pm
NEWS : जिला कलेक्टर के प्रयास लाये रंग, लशी बाई की दो साल से बंद पड़ी पेंशन हाथो-हाथ हुई शुरू, खुशी के आँसू छलके, जताया आभार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। गुरुवार को डूंगला पंचायत समिति की नौगावां ग्राम पंचायत  में आयोजित रात्रि चौपाल में परिवादिया लशी पत्नी नारायण लाल मेघवाल निवासी नौगावां तहसील डूंगला उम्र 85 वर्ष द्वारा जिला कलेक्टर आलोक रंजन के समक्ष  परिवाद प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना की पात्रता रखते हुए भी उसको उक्त पेंशन योजना का लाभ विगत दो वर्षों से नहीं मिल पा रहा है। जिस पर जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को उक्त प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। जिस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच कर को अवगत कराया गया कि परिवादिया के आधार कार्ड, जनआधार कार्ड व पेंशन पोर्टल पर डेटा में भिन्नता होने एवं जन्म दिनांक गलत अंकित होने से पूर्व में चालु पेंशन बंद हो गई थी। 


जिस पर जिला कलेक्टर ने परिवादिया के दस्तावेजों में आ रही कमी को मौके पर ही ई-मित्र के माध्यम से सही कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा परिवादियां के दस्तावेजों में आ रही कमी को मौके पर ही ई-मित्र के माध्यम से सही करवा  करवाया गया। 


जिला कलेक्टर ने परिवादिया की पेंशन पुनः चालु करने के निर्देश दिए । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा ई-मित्र के माध्यम से परिवादियां की पेशन रात्रि चौपाल के दौरान ही चालु करा दी गई। 


मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना का पीपीओ जिला कलेक्टर से प्राप्त करते समय परिवादिया की आंखों से खुशी के आंसु छलके पड़ें। परिवादिया लशी बाई ने जिला कलेक्टर एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE