BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 6:51 pm
NEWS : व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया की हर माह की तरह इस महीने भी अंतिम रविवार 29 सितंबर को सभी बाजार बंद रहेंगे, पढे़ रेखा खाबिया की खबर                  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया की हर माह की तरह इस महीने भी अंतिम रविवार 29 सितम्बर को चित्तौड़गढ़ के सभी प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी महासंघ ने प्रशासन को भी दी। प्रशासन ने व्यापारियों के इस कदम की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी महासंघ को दिया। महासचिव राजकुमार बज के अनुसार बाजार में सभी व्यापारियों एवं ग्राहकों को अंतिम रविवार बंद की सूचना प्रदान करने के लिए ऑटो भी घुमाया जा रहा है एवं सभी संगठन के अध्यक्ष एवं मंत्रियों से भी चर्चा करके सभी संगठनों को भी सूचित किया गया है। सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया पिछले कुछ माह से अंतिम रविवार सभी प्रतिष्ठा एवं बाजार निरंतर रूप से बंद रखकर व्यापारियों ने एकता का परिचय दिया है एवं सभी व्यापारियों ने एक दिन अपने परिवार एवं प्रियजनों के लिए निकलने पर खुशी भी व्यक्ति की है। कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी एवं प्रचार प्रचार मंत्री मोहित जैन ने सभी ब्रांड शोरूम को निरंतर सहयोग करने के लिए धन्यवाद प्रदान करते हुए आगे भी सहयोग की अपेक्षा की है। संस्था के संरक्षक सुरेश जैन, ओमप्रकाश लड्ढा, विनोद मलखानि एवं संयोजक राजेश विरानी ने कार्यकारिणी में सभी को निर्देश दिए कि वह अपने आसपास सभी प्रतिष्ठानों एवं व्यापारियों को अंतिम रविवार बंद करने के लिए सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE