शाजापुर। मप्र पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सदस्यों द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत में रिक्त उपसरपंच पद के निर्वाचन की कार्यवाही के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन एवं कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा शाजापुर जिले की जनपद पंचायतों में रिक्त पदों से संबंधित ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर 04 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) को सम्मेलन आयोजित करने के लिये अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। सक्षम प्राधिकारी एक-एक पीठासीन अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिये नियुक्त करेंगे।