BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 7:47 pm
REPORT : मनासा में श्मशान घाट सड़क मार्ग के किनारे खूंटे गाड़कर बांधे जा रहे पशु, कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा नगर परिषद का अमला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर के वार्ड क्रमांक 2 में शमशान घाट सड़क मार्ग के किनारे खूंटे गाड़कर उनमें कुछ रहवासी पशु बांधते है इस वजह से हमेशा सड़क मार्ग पर जाम लग जाता है वही सड़क पर गोबर पड़े रहने की वजह से रहवासियों के अलावा सड़क से गुजरने वाले राहगीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार देर शाम नगर परिषद का अमला और पुलिस ने मौके पर पहुंच पशुओं को खोलते हुए खूंटे उखाड़े।


नगर परिषद द्वारा दो बार पूर्व में भी श्मशान घाट सड़क मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे  और अवैध निर्माण को हटाया था ।और समझाइश दी थी लेकिन वहा के कुछ रहवासियों ने पुनःअतिक्रमण कर लिया ।वही शुक्रवार देर शाम 6 बजे नगर परिषद अधिकारी रितेश पाटीदार के निर्देश पर नगर परिषद का अमला वार्ड क्रमांक 2 में पहुंचा और सड़क पर बंधे पशुओं को हटाया वही खुटे को उखाड़ा। स्वच्छता प्रभारी ने बताया के पशुओं को सड़क पर बांधने से मार्ग अवरूद्ध होता है वही सड़क पर गोबर ही गोबर पड़ा रहता है जिस से वार्ड के रहवासियों और निकलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी होती है वही साफ सफाई नहीं होने से मोहल्ले में गंदगी रहती है ।नगर परिषद अधिकारियों ने पशु मालिको को दोबारा सड़क पर पशु ना बांधने की चेतावनी दी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE