नीमच। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.09.2024 (शनिवार) को प्रातः 09 बजे से प्रातः 11 बजे तक 33 के.वी. नीमच फीडर पर 33 के.व्ही. लाईन मेनटेंनेस कार्य होने से 33/11 के.व्ही. नीमच फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। जिससे 11 के.व्ही. 01. औद्यौगिक फीडर 02. कनावटी जेल फीडर 3. भड़भड़ीया फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा, जिससे इन फीडरों पर जुड़े मुख्यतः स्कीम नं 36 का कुछ क्षेत्र, कनावटी पुलिस लाईन, औद्यौगिक क्षेत्र, स्कीम नं.38ए, एवं एच.टी. उच्च दाबः नवीन कोर्ट परिसर, मेडिकल कॉलेज, आदित्य टाटा, सीलवेल, प्रोमटो टेक्नोटेक, फिल्टर को, परफेक्ट बायर, आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।