खरगोन। जिले के थाना, चौकियों पर सरपंचों को मान- सम्मान दिया जाने के साथ ही उनकी शिकायत, समस्याओं को प्राथकिता से सुनने की मांग को लेकर सरपंचों ने एसपी धर्मराज मीणा से मुलाकात की। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों एवं समस्याओं को लेकर कलेक्टर, जनपद सीईओ को भी अलग- अलग ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय सरपंच संघ व सरपंच एकता कल्याण संघ के मानसिंह कनौचे, उमरावसिंह वास्कले, तेजली, संतोष, रविंद्र पटेल आदि ने एसपी को बताया कि पंचायत क्षेत्र के थाना- चौकियों पर सरपंचों को मान-सम्मान नही दिया जाता। सरपंचों को मान- सम्मान दिया जाने के साथ ही उनकी शिकायत, समस्याओं को प्राथकिता से सुने इतना ही नही पंचायत के मामलों में भी सरपंचों को संज्ञान में लाकर मामले सुलझाने में मदद ली लाए, जैसी मांगें की। एसपी ने सरपंचों को आश्वस्त किया कि सरपंचों की सुरक्षा के साथ ही उन्हें मान- सम्मान दिया जाएगा।