BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 10:26 am
KHABAR : सड़कें, बाउंड्रीवाल बनाए बिना निकाले 12.92 लाख की राशी होगी वसूली, पूर्व सरपंच और सचिव को नोटिस जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। सिहोनियां पंचायत में सीसी सड़कें, मुक्तिधाम बाउंड्रीवाल जैसे महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत कराकर निर्माण राशि तो निकाल ली लेकिन धरातल पर एक भी काम नहीं कराया। शिकायत के बाद जब जिलास्तरीय जांच समिति ने मौके पर जाकर देखा तो वहां कोई निर्माण कार्य नहीं मिला। जांच समिति की रिपोर्ट पर पूर्व सरपंच संयोगिता तोमर और पूर्व सचिव राज कुमार गुर्जर के  विरुद्ध 12 लाख 92 हजार 48 रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया गया है।


जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 से वर्ष 2020-21 तक सचिव राजकुमार गुर्जर और संयोगिता तोमर सिहोनियां पंचायत की सरपंच थीं। उनके कार्यकाल में तीन सीसी सड़कें, एक मुक्तिधाम की बाउंड्रीवाल और पत्थर का नाला निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। इन पांच कामों की लागत राशि 37 लाख 24 हजार रुपए थी। इन निर्माण कार्यों के एवज में तत्कालीन सरपंच संयोगिता तोमर ने 12 लाख 92 हजार रुपए पंचायत के खाते से आहरित कर लिए लेकिन एक भी निर्माण कार्य नहीं कराया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला पंचायत में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत ने जिलास्तरीय जांच समिति का गठन किया। जांच समिति जब मौके पर पहुंची तो वहां एक भी निर्माण कार्य नहीं मिला। इस मामले में पूर्व सरपंच संयोगिता तोमर और सचिव राजकुमार गुर्जर से 12 लाख 92 हजार रुपए की वसूली के आदेश जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए हैं।


इनकी भूमिका संदिग्ध,फिर भी नहीं हुई कार्रवाई 
सिहोनियां पंचायत में निर्माण कार्य कराए बिना ही राशि हड़पने के मामले में सिर्फ पूर्व सरपंच और सचिव को दोषी माना गया है। जबकि पंचायत सचिव व जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री भी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अपनी टीप लगाते हैं। लेकिन सिहोनियां पंचायत में हुए घोटाले के मामले में सचिव-इंजीनियर किसी भी दोषी नहीं माना गया, जिससे आला अफसरों की जांच पर सवाल उठना लाजिमी है।


यह निर्माण कार्य कराए बिना ही निकाली राशि 
(1) श्रीकृष्ण गुर्जर के मकान से हनुमान मंदिर तक सीसी रोडः 157896
(2) रामदास के मकान से सुखराम के मकान तक सीसी रोडः 288000
(3) रामरूप के मकान से सुनील बाल्मीकि के मकान तक सीसी रोडः 700000 रुपए
(4) शांतिधाम एवं बाउंड्रीवाल निर्माणरू 700000 रुपए
(5) रावर मोहल्ला से बाखर मोहल्ला तक पत्थर नाला निर्माणः 844050 रुपए

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE