BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 11:12 am
BIG NEWS : नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में 26 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मचा हड़कंप, भनक लगते ही दौड़े आला अधिकारी, कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने लगाया लापरवाही का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शुक्रवार देर रात नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में भर्ती करीब 26 बच्चो की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसमे कई बच्चों को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं कुछ बच्चों को परिजन अपने साथ निजी अस्पताल में ले गए। बच्चों की उम्र 2 से 4 साल की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने से रिएक्शन हुआ और बच्चों के शरीर पर फफोले हो गए। देर रात घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी लगते ही अपर कलेक्टर ममता खेड़े, टीआई पुष्पा राठौड़, कांग्रेस नेता तरुण बाहेती सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। तरुण बाहेती ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही है। एक साथ इतने बच्चो की तबियत बिगड़ना कोई छोटी बात नहीं। मौके पर पहुंची अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ ने कहा कि स्थिति काबू में है। सभी बच्चों का समय रहते उपचार किया गया है। कुछ बच्चों को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE