नीमच। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आज शनिवार सुबह तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश से नदी-नाले एक बार फिर उफान पर आ गए। सिंगोली-नीमच रोड पर स्थित पुलिया पर पानी आने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं गांधी सागर बांध में भी तेज बारिश के बाद से ही पानी की आवक लगातार जारी है। बांध का जल स्तर वर्तमान में 1312 फीट तक पहुंच गया है। इस पर गांधी सागर बांध के भी दो छोटे गेट खोले गए हैं। वहीं डूब क्षेत्रों के गांवों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश के बाद नेवड़ का खाल भी आ गया, जिससे नीमच-सिंगोली मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। पुल के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिया से पानी उतरने के बाद ही आवागमन सुगम हो पाएगा।
