नीमच। जिला कलेक्टर हिंमाशु चंद्रा के निर्देशानुसार व म.प्र.जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में मनासा ब्लॉक की सेक्टर 02 की नवांकुर संस्था नया जीवन फाउण्डेशन द्वारा स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मनासा ब्लॉक के शा.मा.वि बालागंज, उचेड़, पिपलिया हार्डी व पिपलिया रावजी के मंदिर में साफ-सफाई कर स्वच्छ्ता संवाद आयोजित किया। जिसमे संस्था प्रमुख नरेन्द्र चौहान व रोशन सिंगावत द्वारा उपस्थितजनो को स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान के बारे में बताया गया की हमारे दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाते हुए प्रति सप्ताह 2 घण्टे वर्ष में 100 घण्टे स्वच्छता हेतु श्रमदान करना चाहिए। अपने गांव, मोहल्ले व अपने आसपास स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर स्वच्छता बनाए रखे। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।