शाजापुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सलविया के निर्देशन में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 20 से 30 सितंबर तक आयुष्मान आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में आयुष्मान योजना के प्रति जागरूकता लाना है।
वृद्ध आश्रम में आयुष्मान कार्ड बनाए गए-
इस अभियान के तहत शाजापुर के वृद्धा आश्रम जनसेवा निकेतन में वृद्ध जनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान भारत जिला समन्वयक राजेश सौराष्ट्रीय और लालसिंह राठौर द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।