BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 1:38 pm
KHABAR : छात्रा टीना को नीट एवं भावना को जेईई की निःशुल्‍क कोचिंग के लिए चयन पर कलेक्टर चंद्रा ने दी शुभकामनाएं, आकांक्षा योजनांतर्गत मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को जेईई, नीट एवं क्लेट की तैयारी के लिए  निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए  संचालित आकांक्षा योजना अंतर्गत जिले की दो छात्राओं का चयन हुआ है।  जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 09 अगस्त 2024 को आकांक्षा योजनांतर्गत जेईई, नीट एवं क्लेट की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग में चयन के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर चयन परीक्षा संपन्न हुई थी, जिसमें सम्मिलित हुई छात्रा टीना पिता सीताराम भील का नीट कोचिंग इन्दौर एवं भावना पिता गणपतलाल भील का जेईई कोचिंग भोपाल के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राएं जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास, रतनगढ़ में निवासरत होकर अध्ययन कर रही हैं।  चयनित छात्राओं टीना एवं भावना को कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा ने शुक्रवार को उपहार भेंटकर उत्साहवर्धन किया तथा पूर्ण लगन से अध्ययन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए  प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला संयोजक राकेशकुमार राठौर, विभागीय कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सुविधा- 
आकांक्षा योजनांतर्गत चयनित दोनों छात्राओं टीना व भावना को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के साथ ही छात्रावास में आवास, भोजन तथा निःशुल्क स्कूल शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE