मुरैना। लोगों को वोट डालने के लिए जागरुक करने के लिए स्लोगन लिखने वाली मुरैना की नम्रता तोमर को निर्वाचन आयोग ने पुरस्कृत किया है। महिला को पुरस्कार स्वरूप 51 हजार की राशि का चेक और प्रमाण पत्र भेजा गया है। नम्रता इस साल मप्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली इकलौती छात्रा हैं।
नम्रता तोमर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें मैने भी हिस्सा लिया था। इसी प्रतियोगिता में मप्र से मेरा चयन हुआ है। नम्रता को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजा गया इनामी राशि का चेक और प्रमाण पत्र एडीएम सीबी प्रसाद ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर में भेंट किया। एडीएम सीबी प्रसाद का कहना है कि मुरैना की नम्रता की इस उपलब्धि ने जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
छात्रा के लिखे इस स्लोगन पर मिला पुरस्कार
नम्रता तोमर ने बताया कि लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए मैने स्लोगन लिखा था-हर सोच और अभिव्यक्ति की शहर है वोट, देश का भविष्य तय करने वाली तुम्हारी मुहर है वोट।