BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 2:56 pm
KHABAR : पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट तारीख बदली, अब 18 से 20 नवम्बर तक होगी परीक्षा, सीएम ने बारिश के कारण किया बदलाव, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) अब 30 सितम्बर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर के बजाय 18 से 20 नवम्बर के बीच होंगे। मुख्यमंत्री यादव ने यह निर्णय प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए लिया है।


सीएम यादव का कहना है कि फिजिकल टेस्ट अब 18 नवम्बर, 19 नवम्बर और 20 नवम्बर को होंगे। इससे फिजिकल टेस्ट की पात्रता रखने वाले युवाओं को तैयारी के लिए और अधिक समय भी मिल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।


7411 पदों के लिए होना है फिजिकल टेस्ट
7411 रिक्त पदों के लिए यह फिजिकल टेस्ट होना है। इस टेस्ट में पास होने वाले युवाओं को मेडिकल फिटनेस देने पर नौकरी जॉइन कराई जा सकेगी। यह शारीरिक परीक्षा प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में कराई जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आरक्षक जीडी और आरक्षक रेडियो के पदों के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक कराई गई थी। इसके बाद 7 मार्च 2023 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे।


800 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक का होगा टेस्ट
पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट की पात्रता हासिल करने वाले उम्मीदवारों से अब पुलिस मुख्यालय द्वारा फिजिकल प्रोफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाएगा और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक टेस्ट कराए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE