शाजापुर। कालापीपल तहसील के ग्राम आखखेड़ी के चेतना गुड लाइफ कान्वेंट स्कूल एक स्कूल बस ग्राम रीछडी से आखखेड़ी के बीच अचानक मोड पर फिसलकर नाली से जा टकराई।
स्कूल संचालक विजेंद्र गोयल पत्रकार मुकेश अहिरवार,को जानकारी देते हुए बताया कि बस सुबह 7 बजे से 7.30 के बीच ग्राम रीछडी से आखखेड़ी रोजाना की तरह केवल 9 बच्चों को लेकर आती है, आज स्कूल बस में केवल 5 बच्चे ही मौजूद थे, जिसमें स्कूल के बच्चे अनस, बुशरा, यश, मुपिद खान, वैष्णवी दुर्घटना के समय बस में मौजूद थे, इसमें किसी भी बच्चे को कोई चोट नही आई, केवल एक छात्रा बुशरा को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल से छुट्टी दे दी गई हैं।