खलटाका। खरगोन जिले की बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के खलटाका चौकी अंतर्गत,आने वाली ग्राम पंचायत खलबुजुर्ग के एशियन कालोनी में, धर्मांतरण का मामला सामने आया है और इसकी सूचना जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को मिली तो मोके पर पहुँचकर, देखने पर वहा पर ईसाई पास्टर बिनु मेथव अपने ग्रुप के साथ थे। तथा ईसाई पास्टर के द्वारा, गांव के पुरुष तथा महिला को इकट्ठा किया गया था। ईसाई पास्टर, बीमारी ठीक करने के नाम पर, हिंदू समाज की महिलाओं एवं पुरूषों को क्रिश्चियन प्रार्थना एवं इसी पद्धति से बीमारियों को ठीक करने का आश्वासन दे रहे थे। वहीं हिंदू देवी देवताओं के फोटो पर पर्दा डलवा दिया था एवं हिंदू धर्म की महिलाओं के सुहाग चिन्ह, बिंदिया एवं मंगलसूत्र भी उतारने का बोला जा रहा था लेकिन बजरंग दल के जागरूक कार्यकर्ताओं ने समय रहते एशियन कॉलोनी में पहुंचकर, कॉलोनी की भोली भाली जनता को समझाइश देकर, धर्म परिवर्तन करने से रोका।
तभी मामले को तूल पकड़ता देख, ग्रामीणों में से ही किसी ने खलटाका चौकी पर सूचना दी। तब चौकी से पुलिस जवान अनिल कुशवाहा उक्त स्थल पर पहुंचकर, ग्रामीणों के बताएं अनुसार, क्रिश्चियन धर्मावलंबी लोग जो धर्मांतरण के नाम पर, बहला फुसला रहे थे उनका एवं स्थानीय लोगों का बयान लेकर लौट गए। धर्मांतरण का प्रयास करने वाले लोग, स्थानीय लोगों के अनुसार, गुजरात के बताए जा रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्रामीण ने खलटाका चौकी पर आवेदन देकर, ईसाई पास्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।