BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 3:51 pm
KHABAR : बिजली कंपनी ने 8 हजार बिजली कनेक्शन कांटे, बिजली कंपनी ने की इंदौर, उज्जैन, धार और देवास सहित 15 जिलों में की कार्यवाही, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक रजनी सिहं के निर्देशन में बकाया राशि वसूली के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। गुरुवार को इंदौर, आगर, देवास, उज्जैन, धार, झाबुआ, शाजापुर समेत कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में 8 हजार से ज्यादा कनेक्शन कांटे गए है। इंदौर जिले में ही तीन हजार से ज्यादा कनेक्शन काटे गए है, बिजली कंपनी ने बकाया राशि समय पर जमा कराने की अपील की है।


कंपनी ने कहा कि बकायादारों से बार-बार बिल राशि जमा करने को कहा गया था, समय निकलने के बाद भी राशि जमा नहीं करने पर कार्रवाई की गई हैं। कंपनी ने कहा कि नियत तिथि तक बिजली बिल बकाया राशि जमा नहीं करने पर अधिभार लगता है, साथ ही कनेक्शन काटने एवं पुनः जोड़ने की राशि भी वसूली जाती हैं, अतः उपभोक्ता अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए नियत तिथि या पूर्व बिजली बिल राशि जमा कराए।


कैशलेस भुगतान पर छूट भी- बिजली उपभोक्ता कैशलेस तरीके से पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, अमेजन , एमपी ऑन लाइन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड इत्यादि माध्यमों से बिजली बिल राशि जमा कर सकते है। प्रत्येक बिल पर कैशलेस प्रोत्साहन राशि नियामक आयोग के आदेशानुसार दी जाती है। गैर घरेलू निम्नदाब बिजली उपभोक्ता को 5 से 20 रूपए, घरेलू उपभोक्ता को 5 रूपए से बिल राशि की आधा प्रतिशत और उच्चदाब उपभोक्ता को 100 से 1000 रूपए प्रति बिल प्रति माह की छूट देय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE