BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 3:59 pm
KHABAR : सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी की मेगा बैठक, देश में तीसरे स्थान पर एमपी, पुअर परफार्मेंस वाले जिलों को हिदायत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बीजेपी के सदस्यता अभियान में एमपी भाजपा देश में तीसरे स्थान पर पर है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने इस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उधर एक करोड़ सदस्य बना चुके मध्यप्रदेश बीजेपी में दूसरे फेज की सदस्यता को लेकर भाजपा जिलाध्यक्षों, सदस्यता अभियान प्रभारियों और जिला प्रभारियों की बैठक चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सभी जिला अध्यक्ष, सदस्यता संयोजक और जिला प्रभारी मौजूद हैं। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिलों के अध्यक्षों, प्रभारियों को हिदायत देने और अच्छा काम करने वाले जिलों को प्रोत्साहित करने का काम भी किया जाएगा।


बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जारी बैठक में विधानसभावार सदस्यता की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के दौरान सदस्यता अभियान पर काम करने और दूसरे फेज के सदस्यता अभियान को लेकर भी पार्टी के दिग्गज जिलाध्यक्षों के समक्ष रणनीति का खुलासा करेंगे। इसके साथ ही पार्टी इस बात पर भी चर्चा करेगी कि जिन बूथों और विधानसभा सीटों पर बीजेपी हारती रही है, वहां बीजेपी के लोगों को अधिकतम सदस्य बनाने के पार्टी के फैसले का रिजल्ट कैसा रहा है? इसे और तेज करने को कहा जाएगा।


सबकी मेहनत से हासिल करेंगे सदस्यता अभियान का लक्ष्य-सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान को और मजबूत बनाएंगे। अभियान को लेकर जिस तरह से एक एक कार्यकर्ता लगा हुआ है उससे ही सफलता मिली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, मंत्री, विधायक, सांसद, महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि पूरी ताकत से इसमें जुटे हुए हैं। सबकी मेहनत की बदौलत इसमें सफलता मिली है। आने वाले समय जो लक्ष्य है, उसे सब मिलकर हासिल करेंगे। इसमें वे खुद भी शामिल होंगे।


सदस्यता अभियान में देश में तीसरे नम्बर पर बीजेपी, संतोष ने दी बधाई
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर एमपी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जैसे ही भाजपा सदस्यता 2024 अभियान दूसरे चरण में प्रवेश कर गया। बीजेपी असम लक्ष्य का 85 प्रतिशत नामांकन कराने के साथ सबसे आगे है, इसके बाद हिमाचल प्रदेश 75 प्रतिशत, एमपी 70 प्रतिशत, गुजरात 70 प्रतिशत, यूपी 65 प्रतिशत, उत्तराखंड 65 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश 65 प्रतिशत और त्रिपुरा लक्ष्य का 60 प्रतिशत नामांकन के साथ आगे है। सभी राज्य टीमों को बधाई। इस ट्वीट पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रीट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन। हम लक्ष्य की ओर तीव्र गति से बढ़ रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके संकल्प एवं अथक परिश्रम से हम शीघ्र अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE