टीकमगढ़। शहर के निजी गार्डन में शनिवार को ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में मुंबई से आए स्वामी ज्ञान अविनाश ने सक्रिय ज्ञान का अभ्यास कराया। दोपहर में सत्संग का आयोजन होगा। शाम को कुंडलिनी ध्यान और रात्रि संध्या सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य सुधीर जैन ने बताया कि शनिवार को सिविल लाइन रोड स्थित गार्डन में ओशो ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुंबई से आए स्वामी ज्ञान अविनाश ने सक्रिय ध्यान, सत्संग ज्ञान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनुयायियों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया।
कार्यक्रम में स्वामी अविनाश ने संन्यास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओशो का संन्यास सबसे सरल सन्यास है। इसकी केवल एक शर्त है कि आपको प्रतिदिन 1 घंटे ध्यान करना है। उन्होंने कहा कि ध्यान हमें स्वयं से जोड़ता है। हमारे जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
ओशो ध्यान शिविर में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी लोग आए हैं। सुधीर जैन ने बताया कि 29 सितंबर को दोपहर बाद शिविर का समापन होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम 5 से कुंडलिनी ध्यान का आयोजन होगा। इसके बाद रात में संध्या सत्संग कार्यक्रम रखा गया है।