नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 14 सितंबर से 21 सितंबर तक ष्स्वच्छता पखवाड़ाष् मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान के तहत स्वयंसेविकाओ द्वारा वॉल पेंटिंग बनाई गई । वॉल पेंटिंग के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने घर आसपास की स्वच्छता रखने के लिए जागरूकता फैलाई। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आर पेंसिया ने छात्राओं को स्वच्छता से ही स्वास्थ्य का महत्व बताया। साथ छात्राओं को कचरे को कचरा पात्र में ही डालने के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया।