नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की एनसीसी इकाई द्वारा संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में सेल्फी प्वाइंट व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया।
पांच मध्य प्रदेश स्वतंत्र एनसीसी इकाई के अंतर्गत कार्यरत महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने ए.एन.ओ. डॉ हिना हरित के नेतृत्व में एक सेल्फी प्वाइंट तैयार करवाया गया, जिस पर पर्यावरण जागरूकता संबंधी नारे व पोस्टर लगाकर सभी छात्राओं व केेडेेटस को सेल्फी लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना, प्राचार्य डॉ. आर. के. पेंसिया, डॉ. बीना चौधरी, प्रो. हीर सिंह राजपूत, डॉ प्रियंका ढलवानी, महाविद्यालय परिवार एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। तत्पश्चात् कैडेट्स को स्वच्छता ही सेवा का मंत्र समझाया, साथ ही साथ इस संदेश को जन-जन तक पहुंचा कर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।