मनासा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजूरी के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पहुंच भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। सभी ने नमो एप्प और पार्टी द्वारा जारी सदस्यता अभियान टोल फ्री नंबर पर कॉल कर भी सदस्यता ली।
खजूरी गांव के ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए विकास के प्रति एक नया दृष्टिकोण अपनाया। विधायक माधव मारू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को भाजपा में शामिल किया गया जहां उन्होंने पार्टी की विचारधारा और क्षेत्रीय विकास में विश्वास जताया। विधायक मारू ने सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जो भारतीय संस्कृति में सम्मान का प्रतीक है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक मारू के कार्यकाल में क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जिससे उनका भाजपा के प्रति रुझान बढ़ा। मारू ने कहा भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। नीमच जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने अभी तक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की विकास वादी सोच और भाजपा के संस्कार ही है। क्योंकि भाजपा पार्टी नहीं एक परिवार है जो सभी को साथ लेकर चलती है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना पार्टी का लक्ष्य है। आज मनासा विधानसभा के खजूरी के ग्रामीणों ने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास और पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में शिवनारायण मेघवाल, रमेश पाटीदार, और अन्य प्रमुख ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने न केवल राजनीतिक परिवर्तन किया, बल्कि विकास और क्षेत्र की उन्नति के लिए अपने विश्वास को भी मजबूत किया। पार्टी के वरिष्ठ ओम प्रकाश धनगर और सरपंच सुरेश सालवी ने इस मौके पर सभी को बधाई दी और भविष्य में और भी बड़े बदलाव की उम्मीद जताई।
इन्होने ली भाजपा की सदस्यता शिवनारायण मेघवाल, रमेश पाटीदार, रामप्रसाद मेहता, संजय मेघवाल अम्बालाल मेघवाल, शर्मा, ठाकुर मल पाटीदार, अम्बालाल कटारिया, अजीज खा, सूरजमल सालवी, फूलचंद मेघवाल, मनोहर मेघवाल, राकेश मेघवाल, दशरथ मालवीय, अशोक मेघवाल, सुंदर मेघवाल ने भाजपा की सदस्यता।