मनासा रामपुरा रोड पर वृंदावन रेस्टोरेंट के सामने शनिवार दोपहर 3 बजे करीब एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी वही मोटर साइकिल से गिरकर खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेस मौके पर पहुंची और घायल दोनो व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया जहा दोनो को उपचार कर भर्ती किया गया ।
मिली जानकारी अनुसार मनासा काछी मोहल्ला निवासी बसंतीलाल पिता चंपालाल कछावा उम्र 65 वर्ष रामपुरा रोड स्थित उनके प्लाट से साफ सफाई कर साइकिल से घर लोट रहे थे तभी मनासा के अहिल्यापुरा निवासी जगदीश पिता भंवरलाल माली उम्र 40 वर्ष ने तेजगति से चलाते हुए नशे की हालत में साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी ।घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे समय रहते उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टरों द्वारा उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया गया ।वही घटना में बुजुर्ग व्यक्ति के पाव हाथ और कमर में गंभीर चोटे आई वही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के सिर और मुंह पर गंभीर चोटे आई । जिनका शासकीय अस्पताल में उपचार जारी है ।