BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 5:05 pm
KHABAR : चक्का जाम कर सड़क चौड़ीकरण की मांग, सड़क की खस्ताहाल स्थिति से परेशान है ग्रामीण, प्रशासन ने दिया 15 दिन का आश्वासन, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। लंबे समय से हो रही गड्ढों की समस्या और सड़क की खस्ताहाल स्थिति से परेशान हो कर यह कदम उठाया गया। शुक्रवार को एक दुर्घटना में 9वीं कक्षा की छात्रा की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए थे।


गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क को फोरलेन करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भानपुर से त्रिमूर्ति चौराहा तक हाईवे पर नए सिरे से डामरीकरण किया जाए। साथ ही टोल टैक्स वसूली बंद की जाए, क्योंकि टोल वसूली के बावजूद सड़क की हालत जर्जर है।


चक्का जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण चौराहे पर जमा होकर अपनी मांगों पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओ प्रतिभा शर्मा, नायब तहसीलदार सांची नियति साहू, थाना प्रभारी सलामतपुर और दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त करने की अपील की।


ग्रामीणों ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पंद्रह दिनों के अंदर सड़क का डामरीकरण और चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE