नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया 29 सितम्बर को शाम 6 बजे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा बदनावर, जावरा, मंदसौर होते हुए रात्रि 11.55 बजे नीमच आएगी। रात्रि विश्राम नीमच सर्किट हाउस पर करेगी।
प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया 30 सितम्बर को प्रातः 9.30 बजे नीमच से प्रस्थान कर 10 बजे भादवा माता पहुंचकर, विकास कार्याे का निरीक्षण करेंगी। वे 11.30 बजे नीमच में जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक एवं दोपहर 1.30 बजे ड्रोन दीदी कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल होने के बाद अपरान्ह तीन बजे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बांछड़ा समुदाय के उत्थान के लिए नीमच के टाउन हॉल में पंख अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 7 बजे नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. विशाल नाडकर्णी भी रहेंगे।