BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 5:43 pm
KHABAR : नीमच में वृद्धजन दिवस पर होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ट्रॉमा भवन की ओपीडी में मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अन्तर्गत एक अक्‍टूबर मंगलवार को अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय नीमच में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटील ने बताया कि यह शिविर ट्रॉमा भवन की ओ.पी.डी. में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों में होने वाली संचारी - असंचारी एवं वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों की निःशुल्क जांच कर, उपचार व दवाई वितरण किया जावेगा तथा वृद्धजनों को आवश्‍यक चिकित्‍सा परामर्श दिया जाएगा। शिविर में वृद्धजनों के आभा आई.डी. कार्ड एवं पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये जाएंगे। वृद्धजन अपना आधार कार्ड शिविर में अवश्य साथ लाए। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी यूनिट मे निःशुल्क फिजियोथेरेपी की जाएगी । सिविल सर्जन डॉ. पाटिल एवं एन.सी.डी. नोडल डॉ. मनीष यादव ने जिले के वृद्धजनों से शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE