नीमच। एसपी ऑफिस में शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष-2023 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश के नाम एक ज्ञापन दिया। दरअसल, इस बार आरक्षक भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के साथ शारीरिक दक्षता के अंको को भी सम्मिलित किया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन दिन आयोजित की जाएगी। आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम शारीरिक दक्षता परीक्षा परिणाम के अंकों को जोड़ने के बाद जारी किए जाएंगे।
वर्तमान में प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बारिश होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि परीक्षा आयोजन स्थल के सभी मैदान गीले मिलेंगे। जिससे उन्हें दौड, गोला फेक एवं लंबी कुद में बारिश से अच्छा प्रदर्शन करने में दिक्कत आएगी। बारिश की वजह से इस पर असर पड़ेगा। जिससे परीक्षा परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि परीक्षा को 16 अक्टूबर के बाद आयोजित किया जाए। जिससे इस तरह की सभी परेशानियों से निजात मिल सके।