मंदसौर। जिले में 24 घंटे में आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। अब जिले की औसत बारिश का आंकड़ा साढ़े 34 इंच से अधिक पर पहुंच गया है, जो सामान्य औसत बारिश से डेढ़ इंच अधिक है। जिले में कल शुक्रवार और आज शनिवार को हई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने भी अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द सर्वें कराकर अन्नदाताओं को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई है।