शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम निवोदा में पानी मे डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि यह बच्चे स्कूल से लौटने के बाद अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे।
जानकारी के अनुसार नीरज उम्र (10) पुत्र धारा बंजारा,संजय उम्र (08 )साल पुत्र कारू बंजारा और रवि उम्र (09) साल पुत्र सरवन आज निवौदा गांव के वाहर बने पानी के गड्ढे की ओर खेलने निकले थे। इन बच्चो के साथ अन्य बच्चे भी साथ खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह तीनो बच्चे खेल खेल में पानी में उतर गए और गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे इन बच्चों को डूबते देखते हुए अन्य बच्चों ने आसपास के लोगों को बुलाया तब तक बच्चे डूब चुके थे लोगों को गड्ढे के पास चप्पल दिखाई दी। 10 फुट गहरे गड्ढे में उतरकर बजांरा बस्ती के लोगो ने इन बच्चों को निकाला,लेकिन तब तक इन बच्चो की मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद मौके पर कोलारस एसडीओपी विजय यादव, एसडीएम अनूप श्रीवास्तव समेत पूरा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए बताया जा रहा है कि यहां इस प्रकार के गड्ढे बने हुए है जो 5 फुट से लेकर 10 फुट गहरे है इन गड्ढों से फोरलेन निर्माण के समय मुरम का उत्खनन किया गया था। उसके बाद इस क्षेत्र के अवैध उत्खनन कर्ता यहाँ से प्रतिदिन उत्खन्न करते है।
वहीं सबसे बड़ी बात देखने में आई कि जिन तीन बच्चों की मौत हुई है उन मृत बालकों में से नीरज (10) 6 बहनों के बीच एकलौता भाई था माता पिता की नीरज सातवी संतान थी इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।