BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 10:31 am
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन ने कलेक्टर-कमिश्नर की ली बैठक, कानून व्यवस्था और सड़कों के रखरखाव के दिए निर्देश, कहा- आगामी त्योहारों में शांति और सौहार्द रहे कायम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कानून-व्यवस्था और सड़कों के रख-रखाव को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था और सौहार्द कायम रहे। इसके साथ ही सीएम ने छात्रावास, आश्रम शालाओं, स्कूल, कॉलेजों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।


शनिवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने कमिश्नर-कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर्षा से प्रभावित सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर घूमते मवेशी, ओवरलोडिंग आदि के संबंध में भी पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समत्व भवन से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, आने वाले त्यौहारों में शांति व्यवस्था और सौहार्द कायम रहे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रावास, आश्रम शालाओं, स्कूल, कॉलेजों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व न्यायालय के प्रकरणों में हुए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शेष बचे प्रकरणों की भी समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE