BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 10:35 am
BIG NEWS : मानसून की विदाई का अंतिम दौर, आज इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का अंतिम दौर है। विदाई से पहले प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हुई। प्रदेश में कई जगह पर मौसम प्रणालियां बनी है। जिसके चलते भोपाल-इंदौर सहित छह संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कई जगह पर मौसम प्रणालियां बनी हुई है। देश के अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से मध्य प्रदेश में नमी मिलने का सिलसिला बना हुआ है। चक्रवात और द्रोणिका से मौसम प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते बारिश हो रही है।


आज रविवार को इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, धार और रतलाम जिलों में हल्की बाढ़ आ सकती है। अलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, बड़वानी, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर मालवा,अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, दतिया, रीवा, मऊगंज, पन्ना, सागर, सतना, निवाड़ी, मैहर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।


वहीं राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, सीहोर, शिवपुर कला, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, सिवनी, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह पांढुर्णा, अनूपपुर और उमरिया जिले में बारिश हो सकती है। सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी संभावित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE