मनासा। शनिवार देर शाम 6.00 बजे करीब मनासा थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई आगामी त्यौहार नवरात्रि दशहरा को लेकर शांति समिति बैठक थाना परिसर पर आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम पदभार किरण अंजना, एसडीओपी विमलेश उइके, तहसीलदार बीके मकवाना, सहायक यंत्री डीके मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, थाना प्रभारी एसके यादव सहित नगर के गणमान्य व पत्रकार मौजूद रहे। इसमें एसडीओपी विमलेश उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि गरबा पंडाल की अनुमति में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य नहीं तो गरबा पांडाल की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।