दडोली। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश के साथ जनशिक्षा केंद्र जनकपुर मोरवन का वर्ष 2024-25 का प्रथम शैक्षिक संवाद का आयोजन विकासखंड स्तौत समन्वयक राजबहादुर सिंह शक्तावत, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी एमएल वर्मा, बीएसी अशोक वाडिया, कमलेश बाडिका, सीएसी पीएल पाटीदार, रमेश गोस्वामी व माध्यमिक के लिए सहसहजकर्ता वीरेन्द्र सिंह भाटी व लालसिंह जाट की विशेष उपस्थिति में मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ। वंदना साधना बैरागी द्वारा प्रस्तुत की गई। संवाद दो चरणों में आयोजित हुआ। जनशिक्षा केंद्र के सभी शालाओं से 35 शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों को अध्यापन के दौरान आनेवाली कठिनाइयों को परस्पर वार्तालाप के माध्यम से दूर करने पर विस्तृत संवाद किया गया। माध्यमिक स्तर पर प्रश्नों के महत्व व प्राथमिक स्तर पर बहुकक्षा शिक्षण मे आनेवाली कठिनाइयों थीम पर विचार विमर्श किया गया। सभी प्रतिभागियों द्वारा संवाद में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं को व्यक्त किया। शिक्षा विभाग में आनेवाले ओलम्पियाड राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे व राष्ट्रीय मिंसकम मेरिट परीक्षा एवं बोर्ड कक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं सभी छात्र ए ग्रेड में उतीर्ण हो प्रयास करने को लेकर योजना पर चर्चा की। उक्त जानकारी माध्यमिक विद्यालय संस्था प्रभारी संजय नागोरी द्वारा दी गई।