BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 11:23 am
BIG NEWS : उज्जैन में लगातार वर्षा का दौर जारी, सुबह हुई तेज बारिश, शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ा, शनिवार शाम से रविवार सुबह तक 11 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। दो दिन से आसमान में बादलों का डेरा होने के कारण रूक-रूक कर बारिश हो रही है। शनिवार को रात में हल्की बारिश के बाद रविवार को सुबह तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो आधा घंटे तक जारी रहा। इधर इंदौर में भी बारिश होने के बाद शिप्रा नदी भी उफान पर है। रविवार को सुबह घाट के ऊपर प्लेटफार्म पर करीब आधा फिट पानी है। हालांकि सुबह 9 बजे बाद आसमान में मौसम साफ होकर धूप निकलने लगी है।


बारिश के अंतिम दौर में पिछले तीन दिनों से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश रूक-रूक कर हो रही है। शनिवार को दिनभर बादल रहे शाम को कुछ देर हल्की बारिश हुई। रात में भी यह क्रम चलता रहा। रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश होने के कारण सड़कों से पानी बह निकला। निचली बस्तियों में जल जमाव की स्थिति बन गई। वेधशाला में दर्ज वर्षा रिकार्ड के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे से रविवार को सुबह 8 बजे तक 11 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। अब तक कुल 990 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि अब बारिश का सिस्टम कमजोर हो चुका है। सिस्टम आगे बढ़ गया है, जो कुछ बादल है वे बरस रहे है। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।


शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ा
इंदौर और देवास में बारिश होने के कारण शिप्रा नदी का जल स्तर शनिवार शाम से बढऩे लगा। रविवार को सुबह रामघाट सहित अन्य घाट पर स्थित कई छोटे मंदिर डूब गए तो वहीं घाट के प्लेटफार्म पर करीब आधा फीट पानी पहुंच गया था। शिप्रा के रामघाट पर होमगार्ड चौकी प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि शिप्रा के जल स्तर बढऩे के बाद होमगार्ड व एसडीआरएफ के जवानो ने मोर्चा संभालते हुए नदी पर चौकसी बढ़ा दी है। श्राद्ध के कारण बड़ी संख्या में लोग तर्पण, पिंडदान के लिए आ रहे है उन्हे घाट की ओर जाने नही दिया जा रहा है। घाट के पुरोहितों द्वारा घाट के ऊपर बने प्लेटफार्म व अन्य जगह पर पूजन कार्य करवाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE