BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 11:44 am
KHABAR : अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हगामा, परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप, मौके पर पुलिस बल, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला अस्पताल में हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को उचित कार्रवाई की बात कहते हुए शांत कराया।


जानकारी के मुताबिक, कल शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आरती कनाडे को डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11 बजे उसने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। प्रसूता कि यह दूसरी डिलीवरी थी जो की सीजर से हुई थी। पहले एक लड़की है। परिजनों का कहना है कि रात तीन चार बजे तक आरती कनाडे स्वस्थ थी, बातचीत कर रही थी लेकिन अचानक उल्टी आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ को बताया तो उन्होंने हमें टाल दिया, सुबह प्रस्तुत की मौत हो गई। परिजनों ने रात के नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।


मृतिका के परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल में घोर लापरवाही बरती जाती है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक आरती के पति ने बताया कि वह रात 3 से ही नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर से पत्नी को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने एक न सुनी, उल्टा इंदौर ले जाने की बात कहते रहे। जिला अस्पताल में हंगामा की सूचना पर सीएसपी और मोघट थाना प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन को उचित कार्रवाई की बात कहते हुए शांत कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


जिला अस्पताल के सिविल सर्जन संजू दीक्षित ने डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरतने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि कल आरती कनाडे डिलीवरी के लिए आई थी। कल रात में 11 बजे ऑपरेशन हुआ है। मरीज को गर्भवस्था के दौरान कोई न कोई समस्या रही है। ऑपरेशन के बाद भी उल्टी की शिकायत हो रही है। प्रथम दृष्टि पता चलती है कि उल्टी की वजह से उसके फेफड़े में इंफ्केशन हुआ होगा। पीएम रिपोर्ट के बात ही वास्तविक कारण पता चल सकेगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE